डुंगरपुर। स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में गुरुवार से 61वीं राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। देवेंद्र कन्या विद्यालय की ओर से हो रही प्रतियोगिता में प्रदेष के सभी जिलों से आए करीब साढ़े 3 सौ खिलाड़ियों के बीच जीत को लेकर जोर आजमाइष शुरू हो गई। डूंगरपुर विधायक देवेंद्र कटारा ने मार्च को सलामी देने के बाद प्रतियोगिता का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। 23 से 27 सितम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के लिए स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में तीन खेल मैदान उपलब्ध कराए गए हैं।