Advertisement
कौशल विकास योजना का पैसा लेने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

बच्चो का कहना था कि केन्द्र सरकार की प्रधान मंत्री कोशल विकास योजना के तहत भूना क्षैत्र के कई कालेजो के द्वारा बच्चो की वजीफा राशि हडपी गई है। इस योजना के तहत ना तो बच्चो को कौशल विकास की ट्रैनिंग दी गई और उसके बाद जब सरकार की ओर से वजीफा राशि आइ्र तो उसे भी कालेजो के द्वारा हडप लिया गया। जिसको लेकर विधार्थी पिछले 3 माह से जिला अधिकारियों को शिकायत दे रहे है लेकिन कोई कार्रवाई नही हो रही है। अब बच्चो को प्रदर्शन करना पडा है। एसएफआई के स्टेट प्रधान शहनवाज ने बताया कि इस मामले को लेकर विधार्थियों के द्वारा 20 से 30 सितंबर तक फतेहाबाद जिले के तीनो एएलए और एमपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उसके बाद कुरूक्षेत्र मे 7 अक्तूबर को होने वाली स्टूडेंट रैली मे भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा।
Advertisement
फतेहाबाद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


