sewa bharti programme in tonk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीवन में संस्कार व समरसता आवश्यक

khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 2:04 PM (IST)
जीवन में संस्कार व समरसता आवश्यक
टोंक। सेवा भारती राजस्थान के क्षैैत्रीय मन्त्री कैलाश चन्द शर्मा ने कहा हैं कि सेवा, संस्कार एवं समरसता के बिना जीवन की सार्थकता नही हैं। कैलाश चन्द रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोंक में सेवा भारती टोंक द्वारा आयोजित सरकारी विद्यालयों के मेधावी छात्र अभिन्नदन समारोह में बोल रहें थे। उन्होंने कहा कि समाज में प्रतिभाओंं की कोई कमी नही हैं यदि आवश्यकता हैं तो उसको तराशने की और सेवा भारती ने इसी दिशा में मेधावी छात्र-छात्रा अभिन्नदन कार्यक्रम को हाथ में लिया हैं। सेवा भारती समिति टोंक की ओर से सरकारी विद्यालयों के प्रत्येक स्कूल में दसवीं कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 43 एवं बारहवीं के 21 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement