भरतपुर। लाॅयंस क्लब भरतपुर कोहिनूर की ओर से मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतिम दिन महारानी श्री जया काॅलेज के पुस्तकालय ब्लाॅक में छात्र-छात्राओं को शीतल जल उपलब्ध करवाने हेतु एक वाटर कूलर भेंट किया। साथ ही इस मौके पर जूलोजी विभाग में साइबर क्राईम और सुरक्षा एवं जागरूकता संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से साइबर अपराध और सुरक्षा के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान एम.एस.जे. कालेज के प्राचार्य डाॅ. उमेश चंद शर्मा, डाॅ. मगन प्रसाद, यातायात निरीक्षक पिंटू कुमार, लाॅयंस क्लब के अध्यक्ष लायन प्रेमपाल सिंह, सचिव लायन विनोद सिंघल, डाॅ. अशोक गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष लाॅयन आर.सी. सिंघल, लायन प्रवीन फौजदार, लाॅयन मोहन मंगलानी, लाॅयन राकेश मित्तल, लाॅयन ओ.पी. सिंघल और लाॅयन अवतार सिंह संधू भी मौजूद रहे।