मेवात। पिनगवां पुलिस चौकी की टीम ने अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए मोटी कमाई करने वाले लोगों के मंसूबे नाकाम कर दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिनगवां कस्बे में एक मकान में छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से एक आरोपी साजिद को भी गिरफ्तार किया है। जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।