ओवरलोडेड वाहनों को चालान काटे, रात्रि के समय चला अभियान
khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 10:29 AM (IST)
गोहाना। एसडीएम अजय कुमार के नेतृत्व में मंगलवार रात्रि के समय दोरान ओवरलोडेड वाहनों के चालान काटे गए। इस अभियान में आधा दर्जन वाहनों के चालान कटे। इसके अतिरिक्त वाहनों को इम्पाउंड भी किया। एसडीएम कार्यालय के स्टॉफ और थाना शहर पुसिल की टीम ने यह अभियान किया। जानकारी के अनुसार जिन वाहनों के चालान काटे गए थे उनमें तय सीमा से अधिक माल भरा हुआ था।चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे क्षमता के अनुसार ही सामान भरकर चलें प्रशासन को शिकायतें मिल रही थी हरियाणा अन्य राज्यों से भारी वाहन क्षमता से अधिक सामान भरकर गोहाना से गुजरते हैं। ऐसा करके वाहन चालक सरकार के राजस्व को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।