Sawai Madhopur: Cheetah from Kuno Returns to the Forest; Forest Department on Alert-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सवाई माधोपुर: कूनो से आया चीता जंगल की ओर लौटा, वन विभाग अलर्ट

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 1:47 PM (IST)
सवाई माधोपुर: कूनो से आया चीता जंगल की ओर लौटा, वन विभाग अलर्ट
सवाई माधोपुर । राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में एक चीते की गतिविधियों को लेकर वन विभाग पूरी तरह सतर्क बना हुआ है। कूनो नेशनल पार्क से आया चीता जिसे केपी-2 के नाम से पहचाना जा रहा है, पिछले कुछ समय से रणथंभौर क्षेत्र में घूमता हुआ देखा गया। हालांकि अब हालिया जानकारी के अनुसार चीते ने रिहायशी इलाके से निकलकर फिर से जंगल की ओर रुख कर लिया है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह चीता बीते दिन शाम से ही रिहायशी इलाकों के आसपास मूवमेंट कर रहा था, जिससे स्थानीय लोगों में हल्की चिंता का माहौल बन गया था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। मंगलवार सुबह चीते की दिशा बदलते हुए उसे जंगल की ओर जाते हुए ट्रैक किया गया, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि फिलहाल चीते का मूवमेंट रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन 8 की ओर है। वन विभाग की टीमें लगातार उसकी लोकेशन को ट्रैक कर रही हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके। इस पूरे घटनाक्रम पर जिला वन अधिकारी मानस सिंह खुद निगरानी बनाए हुए हैं और उन्होंने संबंधित टीमों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए हैं।
वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी चीते की हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं और समय-समय पर डीसीएफ को अपडेट दे रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही, स्थानीय निवासियों से भी अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी वन्यजीव को देखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
बता दें कि वन विभाग का मुख्य उद्देश्य चीते की सुरक्षा के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है जिसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement