Farmers agitation against the Isarda Dam-Banth Baretha water project intensifies; leadership mantle handed to Rampal Jat.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 10:10 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईसरदा बांध-बंथ बारेठा जल परियोजना के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज, रामपाल जाट को सौंपी नेतृत्व की कमान

khaskhabar.com: रविवार, 04 अक्टूबर 2026 10:03 PM (IST)
ईसरदा बांध-बंथ बारेठा जल परियोजना के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज, रामपाल जाट को सौंपी नेतृत्व की कमान
सवाई माधोपुर। ईसरदा बांध से ब बंथ बारेठा तक खुली नहर से पानी ले जाने के विरोध करने एवं खुली नहर के स्थान पर भूमिगत पाइपलाइन द्वारा पानी ले जाने के प्रकरण में किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के मुख्य आथित्य में ग्राम सारसोप के गणेश मंदिर मैदान में विशाल किसान महापंचायत सफल हुई। जिसमें आंदोलन के संचालन हेतु सर्वसम्मति से कोर समिति का गठन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्ति तहसीलदार बीरबल मीणा, सेवानिवृत्ति बैंक मैनेजर भारत लाल मीणा, किसान सभा के जिला अध्यक्ष कांजी मीणा, एडवोकेट हंसराज यादव, पूर्व सरपंच मोतीलाल मीणा, पूर्व सरपंच गोकुल चंद्र मीणा, सूचना अधिकार कार्यकर्ता आशुतोष गोयल, श्रीफल मीणा, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्याम लाल मीणा, अखैराम गुर्जर, बाबूलाल मीणा शहर, श्रवण गुर्जर गोलपुरा, अर्जुन लाल मीणा महापुरा, राम प्रसाद मीणा भवरकी, शंकर लाल कौड़ियाई, सेवानिवृत्ति बैंक मैनेजर प्रभु लाल मीणा, मुन्ना खा सारसोंप चयन किया गया। इस समिति ने सर्वसम्मति से किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट को नेतृत्व सौपने के लिए कुशल किसान महापंचायत की आग्रह किया। उसके बाद सभी की सहमति से नेतृत्व की कमान सौंपने की घोषणा की गई।
विशाल किसान महापंचायत को पूर्व विधायक मोतीलाल मीणा,अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान के अध्यक्ष तारा सिंह सिद्धू, प्रदेश महासचिव कैलाश गहलोत, किसान महापंचायत के प्रदेश मंत्री बत्ती लाल बैरवा,कोर समिति के सदस्यों सहित आदि अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया किया।
सभा का संचालन शिवाड़ के वरिष्ठ पत्रकार शंभू मिश्रा ने किया उनके सहायक की भूमिका सरसों के रमेश सिंह मीणा ने भी निभाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement