RSS Vijayadashami Celebration and March-past; Emphasis Placed on Panch Parivartan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरएसएस का विजयादशमी उत्सव और पथ संचलन, पंच परिवर्तन पर दिया जोर

khaskhabar.com: रविवार, 25 अक्टूबर 2026 2:58 PM (IST)
आरएसएस का विजयादशमी उत्सव और पथ संचलन, पंच परिवर्तन पर दिया जोर
बहरोड़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बहरोड़ की मां जिलाणी बस्ती का विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन कस्बा स्थित बाबा नारायण दास महिला महाविद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा मां भारती एवं भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शस्त्र पूजन किया गया।अमृत वचन एवं काव्य गीत के पश्चात मुख्य वक्ता जिला सेवा प्रमुख धर्मवीर यादव ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष में सात प्रकार के कार्यक्रम हुए जिसमें भारतीय जनमानस का अपार सहयोग मिला। व्यापक गृह संपर्क के दौरान लगभग 10 करोड़ घरों में 40 करोड़ से अधिक भारतीयों से संपर्क किया गया, एक लाख से अधिक हिन्दू सम्मेलनों में करोड़ों हिन्दूओं ने भाग लिया।इसी प्रकार प्रबुद्ध जनों की गोष्ठी, सामाजिक सद्भाव बैठकों में समाज ने भारत के विमर्श को सुना एवं सराहा। युवाओं के बड़े खेल संगम आयोजित हुए। इस दौरान संघ द्वारा चलाए गए पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण,स्व का जागरण एवं नागरिक शिष्टाचार का जो आग्रह किया था अब लोगों के स्वभाव में आने लगा।
संघ कार्य का विस्तार एवं दृढ़ीकरण हुआ है समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के संपर्क में आये महानुभावों को भी समाज हित में लगाने का कार्य करना चाहिए।
संपूर्ण समाज यदि संगठित होकर चलेगा तो भारत पुनः विकसित होगा एवं विश्व गुरु के पद पर आसीन होगा। अतः सभी कार्यकर्ताओं को इस दिशा में और तीव्र गति से कार्य करना होगा।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर मुख्य वक्ता धर्मवीर के साथ जिला कार्यवाह मनोज यादव भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement