रोडवेजकर्मियों ने की राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी
khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 08:12 AM (IST)
भरतपुर। राजस्थान लोक सेवा परिवहन सेवा की बसों को रोडवेज बस स्टैंडों से संचालित करने के आदेश के खिलाफ रोडवेजकर्मियों ने केंद्रीय बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी नेता राजेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में धरने पर महिला कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन कर सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री राजस्थान रोडवेज को पूंजीपतियों के हाथों बेचकर मध्यप्रदेश की तर्ज पर रोडवेज कर्मियों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। उन्होंने किसी भी कीमत पर रोडवेज का निजीकरण नहीं होने देने की चेतावनी देते हुए कहा कि चाहे कोई भी कुर्बानी देनी पड़े वह लोक परिवहन सेवा की बसों को सरकारी बस अड्डों में नहीं घुसने देंगे।