Advertisement
रेवाड़ी में सीईटी परीक्षा शांतिपूर्ण : अभ्यर्थियों ने व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

शहर में मुख्य बस अड्डे से अन्य जिलों को जाने वाले परीक्षार्थियों को रवाना किया गया, जबकि शटल बस सेवाओं के जरिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
रेवाड़ी लघु सचिवालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से डीसी अभिषेक मीणा ने लाइव मॉनिटरिंग की। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जोड़ा गया था, जिससे परीक्षा के दौरान की हर गतिविधि पर निगरानी रखी गई। जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी की टीम द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी की गई।
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा अवधि के दौरान पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट रहा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रही। संदेह की स्थिति में पुलिस द्वारा तत्काल जांच की गई।
परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन और हरियाणा सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। परीक्षार्थियों ने कहा कि बसों, सुरक्षा और परीक्षा केंद्रों पर सभी इंतजाम व्यवस्थित और सहूलियत भरे रहे, जिसके लिए वे सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रेवाड़ी
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


