Return acquired land legally-aap-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक्वायर हुई जमीन को कानूनी तौर पर वापसी हो-आप

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 7:41 PM (IST)
एक्वायर हुई जमीन को कानूनी तौर पर वापसी हो-आप
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब कैबिनेट द्वारा एसवाईएल की जमीन डीनोटीफाई करके किसानों को वापस करने के फैसले पर प्रतिक्रिया जाहिर करते कहा कि एसवाईएल के लिए किसानों की एक्वायर हुई जमीन को कानूनी तौर पर वापसी होनी चाहिए। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता ऐच.ऐस फूलका और सूबा कनवीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने एसवाईएल सम्बन्धित एक्वायर जमीन किसानों को वापिस करने के लिए पंजाब कैबिनेट की तरफ से लिए गए फैसले पर उन्होंने बादल सरकार पर आरोप लगाते कहा कि पंजाब कैबिनेट का यह फैसला कैंसर को मरहम के साथ ठीक करने की कोशिश जैसा है। फूलका ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल को समूह पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बादल सरकार का जमीन वापिस करने का फैसला अपने आप में यह सिद्ध करता है कि प्रकाश सिंह बादल की तरफ से 38 साल पहले 1978 में लिया फैसला किसान विरोधी और गलत था। उन्होंने कहा कि बादल को किसानों की जमीन वापस करने के साथ साथ मुआवजे के तौर पर गुडग़ांव में वह होटल जिस के लिए जमीन बादल के दोस्त देवी लाल ने पंजाब के पानियों का सौदा करने के बदले बादल को दी थी भी किसानों के नाम कर देना चाहिए।
गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने कहा कि जब पता है कि इस मामले पर मोदी सरकार ने फैसला करना है तो ऐसे में बादल सरकार की तरफ से मामले पर फैसला करके किसानों को धोखा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अकाली दल द्वारा पंजाब के लोगों से इस मामले सम्बन्धित हस्ताक्षर करवा कर फार्म ट्रक में भर कर राष्ट्रपति को भेजना लोगों को मुर्ख बनाने के समान है। उन्होंने कहा कि उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल इसी तरह ही प्रधान मंत्री मोदी से नोटों के ट्रक भर कर पंजाब लाने की बात करते थे जो कि एक जुमला निकला था। उन्होंने कहा कि फार्मों के ट्रक राष्ट्रपति को भेजने की जगह अकाली दल और बादल इसका कोई कानूनी हल ढूंढने।
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement