नेवला के पिता त्रिलोकी व चाचा सुकई की भी दशकों पूर्व एक साथ धारदार हथियारों से मार कर अपने गांव खटिकन पुरवा में हत्या कर दी गयी थी। जिसका कारण लहुरमन व उदय भान मृत राम दीन को मानते थे व कई बार धमकी भी दे चुके थे। इसी पुरानी रंजिश के चलते शराब के नशे में धुत्त लहुरमन व उदय भान ने अपने घर पर चारपाई पर लेटे राम दीन को घूंसा थप्पड़ों से मार पीट कर मरणासन्न कर दिया।
घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुचे प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्निहोत्री और डॉयल 100 के उप निरीक्षक ओपी सिंह की टीम ने गेंहू के खेत में छिपे उदय भान को पूंछताछ के लिए थाने पर ले आई। जबकि घटना को अंजाम देने के बाद लहुरमन मौके से फरार हो गया। लहुरमन थाना मोतीगंज का हिस्ट्री शीटर बताया जाता है। मौके का क्षेत्राधिकारी तरबगंज शंकर प्रसाद ने भी निरीक्षण किया व त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि अपराध संख्या 268 पर धारा 304 आईपीसी के तहत दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।