Advertisement
पराली जलाने से होने वाला प्रदूषण वाहनों और पटाखों से 100 गुना ज्यादा: बृजभूषण शरण सिंह

पूर्व सांसद ने पराली जलाने से मिट्टी को होने वाले नुकसान पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पराली की आग से खेत की उपजाऊ मिट्टी की ऊपरी परत प्रभावित होती है। इससे जमीन की उर्वरता को नुकसान पहुंचता है। इस समस्या से निपटने के लिए किसानों के बीच जागरूकता फैलाने के साथ-साथ उन्हें ऐसे कृषि यंत्र उपलब्ध कराने चाहिए, जिनकी मदद से पराली को खेत में ही मिलाया जा सके।
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर ड्रोन के माध्यम से भी खेतों की निगरानी की जा सकती है लेकिन सवाल यह है कि इन नियमों को लागू कौन कर रहा है? प्रशासन चाहे तो आज भी पराली जलाने वाले खेतों की पहचान कर सकता है लेकिन इस गंभीर समस्या को लेकर छोटे से बड़े स्तर तक के अधिकारियों में चिंता दिखाई नहीं देती।
वाहनों पर कार्रवाई को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। उनका कहना था कि जिस तरह पुरानी गाड़ियों को हटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है, उससे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने और नई गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने की कोशिश होने की आशंका है।
बृजभूषण सिंह ने आशंका जताई कि आने वाले दिनों में पराली जलाने की घटनाएं और बढ़ सकती हैं क्योंकि धान की कटाई में देरी हो रही है। जैसे-जैसे फसल कटेगी, किसान पराली जलाना शुरू कर सकते हैं। ऐसे में प्रशासन को अभी से प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गोंडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


