वजीरगंज, गोंडा। स्थानीय थानान्तर्गत ग्राम सभा धनेश्वर पुर के मजरे खटिकन पुरवा में एक वृद्ध की हत्या पुरानी रंजिश के चलते हुई है। हत्याभियुक्त अपने चाचा की हत्या के लिए रामदीन को जिम्मेदार मानता था।
मृतक रामदीन के पुत्र ओम प्रकाश ने स्थानीय थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उनके पिता को परतिहन पुरवा थाना मोतीगंज निवासी लहुरमन पासी पुत्र राम सूरत व उसके भतीजे उदय भान पुत्र शिव राज पासी ने पुरानी रंजिस के चलते शनिवार की दोपहर को पीट पीट कर मार डाला है। मृतक पुत्र ओम प्रकाश के अनुसार उसके पिता फालिज के शिकार थे, और घर पर ही बिस्तर पर पड़े रहते थे। घटना के समय वह और उसकी पत्नी राना देवी घर के समीप ही खेत में गेंहू काट रहे थे। हल्ला गोहार होने पर दौड़ कर आया तो देखा कि उसके पिता चारपाई के नीचे पड़े तड़प रहे थे। उसने डॉयल 100 पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुची पुलिस उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले आई, जहां पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक रामदीन खटिक (90) के पुत्र ओम प्रकाश के अनुसार पट्टीदारी में बहन लगने वाली नेवला की शादी पूर्व में राधे पुरवा गोंडा में हुई थी। जहां उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। उसके बाद वह बेहला मनकापुर में राज करन पासी के साथ रहने लगी थी। जिसकी हत्या नेवला के भाई बांके लाल ने 6-7 वर्ष पूर्व कर दी थी। उसके बाद वह अपने मायके धनेश्वर पुर में रहने लगी थी। जहां उससे मिलने परतिहन पुरवा थाना मोतीगंज निवासी लहुरमनि पासी पुत्र राम सूरत व् उसके भतीजे उदय भान पुत्र शिव राज पासी आते थे।