Advertisement
भारत में हर युवा को मिलनी चाहिए सैन्य ट्रेनिंग , अग्निवीर योजना में समयावधि बढ़ाने पर बोले ब्रज भूषण शरण सिंह

भाजपा नेता ने कहा कि जब इसमें यह जोड़ दिया गया कि इन्हें नौकरी दी जाएगी, तो उसी कारण थोड़ा अंतर्विरोध बढ़ा। आज सेना की आवश्यकता, युद्ध की आवश्यकता और नौजवानों की आवश्यकता को देखते हुए सरकार ने जो दो साल का कार्यकाल बढ़ाया है, उसका मैं स्वागत करता हूं। यह बहुत स्वागतयोग्य कदम है। इससे बच्चे और बड़ी संख्या में अग्निवीर की तैयारी करेंगे, स्वस्थ होंगे और धीरे-धीरे हमारा देश भी स्वस्थ होगा।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देश का एक वर्ग है जो समझदार है, चाहे वो किसी भी जाति या व्यवसाय का हो। वो जनसंख्या नियंत्रण का पूरा पालन करता है। इसी देश के अंदर कुछ लोग ऐसे हैं, जो जनसंख्या नियंत्रण का अनुसरण नहीं कर रहे हैं।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अब सरकार अगर दो बच्चों या तीन बच्चों की सीमा निर्धारित करती है, तो उस सीमा को पार करने वालों पर गंभीरता से विचार करना पड़ेगा, क्योंकि यहां सवाल केवल जनसंख्या नियंत्रण का नहीं है। इसमें हमें सामाजिक और जातिगत संतुलन का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि जाति को हम इस देश में नकार नहीं सकते।
उन्होंने कहा कि इस बात का भी ध्यान रखना पड़ेगा कि ऐसा न हो कि कुछ लोगों का वजूद ही मिट जाए, क्योंकि जब पार्टियां किसी को टिकट देती हैं तो यह नहीं देखतीं कि उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून का पालन किया है या नहीं। वहां सवाल बहुमत का आ जाता है कि किसकी कितनी संख्या है। उसी हिसाब से पार्टियां टिकट देती हैं और उसी हिसाब से मंत्री पद भी देती हैं। तो यह जो विषमता है और देखने का जो अलग-अलग तरीका है, इस पर भी ध्यान देना होगा। जनसंख्या नियंत्रण हो, लेकिन जातीय और सामाजिक संतुलन भी बना रहे। ऐसा न हो कि कुछ लोगों का अस्तित्व ही समाप्त हो जाए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गोंडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


