Advertisement
2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त : कीर्तिवर्धन सिंह

उन्होंने कहा कि आज जिस सड़क से हम लोग मनकापुर, गौरा चौकी या दरजीकुआ से बभनान तक जा रहे हैं, कितने साल तक वह सड़क बदहाल रही। कोई सुनने वाला नहीं था। सरकार बसपा की होती थी, हमारे प्रधान, बीडीसी और ब्लॉक प्रमुखों से पैसा वसूला जाता था कि बहन जी का जन्मदिन है। जिस तरह हम लोग बिजली के लिए तरसते थे। आज गांव-गांव में पंखे के सुख में हमारा किसान भाई सोता है। उन्होंने कहा कि पहले हमारे गांव के लोग राशन के लिए रोते थे, मिलता नहीं था। आज हमारे किसान भाई मशीन में अंगूठा लगाते हैं, तुरंत जितना राशन मिल जाता है और वो भी फ्री में। बदलाव है की नहीं।
कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि हम योगीजी को धन्यवाद देना चाहते हैं कि जितने बार वह गोंडा की धरती पर आए हैं, अन्य किसी मुख्यमंत्री ने घूमकर इधर देखा भी नहीं। आज मुख्यमंत्री योगी की देन है कि हमारे यहां मेडिकल कॉलेज है, पुल हैं, बड़े बिजलीघर हैं और सब सुलभ है। मुख्यमंत्री गोंडा की जनता को अपने घर का समझते हैं। उन्होंने कहा कि यह छपिया की धरती है और गोंडा क्रांतिकारियों का जिला है। यहां महाराजा देवी बख्श सिंह से लेकर कई पुरखों का गांव है।
उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा देवी बख्श सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम रखा है। सब योगी सरकार में मिल रहा है। उन्होंने अन्य कई योजनाओं और बदलाव को चिह्नित कर मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही, जनता को चुनाव के समय यह सब चीजें याद रखने के लिए प्रेरित किया। उनके भाषण के दौरान जय श्री राम का उद्घोष गूंजता रहा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गोंडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


