Advertisement
अग्रवाल वैश्य समाज के राजेंद्र मित्तल तीसरी बार बने जिला प्रधान

इस मौके पर राजेंद्र मित्तल ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा हमेशा सामाजिक एकता, सेवा एवं विकास की भावना से कार्य करता आया है। जिला स्तर पर सक्षम और समर्पित कार्यकारिणी के गठन के लिए मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बाद वो संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजेंद्र मित्तल ने आश्वासन दिलाया कि शीघ्र ही जिला इकाई का विस्तार किया जाएगा और विधानसभा इकाइयों का भी गठन किया जाएगा।
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री को विश्वास दिलाया कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरते हुए संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फतेहाबाद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


