Rajasthan Governments Two Years Under the Leadership of the Chief Minister Dedicated to the Development of the State and the Welfare of the Poor, Needy, and Underprivileged: Balaknath Yogi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के 2 साल प्रदेश के विकास और गांव गरीब वंचित जरूरतमंद को समर्पित : बालकनाथ योगी

khaskhabar.com: रविवार, 21 दिसम्बर 2025 5:57 PM (IST)
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के 2 साल प्रदेश के विकास और गांव गरीब वंचित जरूरतमंद को समर्पित : बालकनाथ योगी
तिजारा। तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी ने 21 दिसंबर को विधानसभा तिजारा क्षेत्र अन्तर्गत में भिवाड़ी, टपूकड़ा व तिजारा में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पंहुचे आमजन से मिलते हुए उनकी समस्याओं को सुना व समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तिजारा विधानसभा क्षेत्र में निरन्तर विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। राजस्थान सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गांव गांव ढाणी ढाणी पहुंचकर जनता के किए गए कार्यों की जानकारी दी जा रही हैं। इस दौरान जनता के मध्य रहकर उनकी समस्याओं को सुनते उनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। तिजारा विधानसभा में भी वह जनता के सेवक बन निरन्तर जनसुनवाई कार्यक्रमों उपस्थित रहते हैं आमजन की समस्यायों को सुन रहे हैं। उन्होंने कहा की माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सुशासन का प्रभाव देखा जा सकता है। संपूर्ण प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार विकास और जनहित कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करते हुए गांव- गरीब- किसान -वंचित और आमजन के लिए कार्य कर रही है। विकास का यह पहिया निरंतर चलता रहेगा । 2 साल भाजपा सरकार जनता की सेवा को समर्पित है और आगे भी यह सेवा कार्य मुख्यमंत्री के निर्देशन में चलता रहेगा।
इस बीच उन्होंने भिवाड़ी में उत्तरांचल समाज विकास द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम व श्री श्याम दिव्यांग एवं वृद्धजन सेवार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस दौरान उन्होंने उत्तरांचल समाज के लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की जरूरतमंदों , समाज व राष्ट्र के लिए काम आ सके वहीं जीवन श्रेष्ठ है। उन्होंने कहा की विश्व में कहीं भी रहे लेकिन अपनी संस्कृति व पहचान को बनाये रखना बेहद आवश्यक है।
हमारे राष्ट्र में विभिन्न संस्कृतियों और रीति- रिवाजों के बाद भी सभी का एक उद्देश्य " मानव जीव का कल्याण, समाज और राष्ट्र सेवा। हम सभी को इससे जुड़ा रहना बेहद जरूरी है वहीं श्री श्याम दिव्यांग एवं वृद्धजन सेवार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से आयोजित कार्यक्रम के संदर्भ में उन्होंने कहा की किसी के दु:खी और असहाय होने पर यदि हम स्वेच्छा से आगे बढ़कर उन्हें सहारा दे, उनकी मदद करें,उन्हें संभल प्रदान करते हुए उनका आसरा बने यहीं सब हमारे वेदों और पुराणों का सार है।
अनेकों धर्माथ ट्रस्ट व संस्थाएं निरन्तर गरीब जरूरतमंद दिव्यांगो की मदद करते हुए उनके जीवन में नई आशा और उत्साह का संचार कर रही है। जो लोग इस तरह के कार्य में अपना से निस्वार्थ भाव से सहयोग प्रदान करते हैं उनकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement