radium reflectors Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीएसएफ के रिफ्लेक्टर बचाएंगे लाखों जिंदगियां

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 8:19 PM (IST)
बीएसएफ के रिफ्लेक्टर बचाएंगे लाखों जिंदगियां
सीमा सुरक्षा बल राजस्थान सीमांत के प्रमुख बी आर मेघवाल के अनुसार इन इलाकों में रात्रि के समय दुर्घटनाएं ज्यादा होती है और इन दुर्घटनाओं कई लोगों की मौत हो जाती है । ऐसे में बीएसएफ अपने अभियान में गाडिय़ों पर रिफ्लेक्टर लगाकर उन्हें जागरूक करेगा । इस अभियान में बीएसएफ वाईव्ज वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य भी भागीदारी निभाएंगे । इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरकारी और गैर सरकारी संस्थाये भी सहभागी होंगी । ऊंटगाड़ो की दुर्घटनाओं में आएगी कमी विशेष रूप से रेगिस्तान के हाइवे मार्ग पर ऊंट गाड़े अक्सर दुर्घटना के शिकार होते है । रात के समय भारी वाहन चालक को दूर से ऊंट गाड़े दिखाई नहीं देते और दुर्घटना हो जाती है । इस तरह से आये दिन मौतें होती है । ऐसे में ऊंट गाडिय़ों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगने ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा और मौतों में कमी आएगी ।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement