Advertisement
पंजाब: जिस बेटे का कर चुके थे अंतिम संस्कार, 15 दिन बाद जेल में जिंदा मिला

इसी दौरान पुलिस ने परिवार को बताया कि उन्हें कांजली रोड पर एक ट्रेनिंग सेंटर के पास एक अज्ञात नौजवान का क्षत-विक्षत शव मिला है। पुलिस ने शव की तस्वीरें परिवार को दिखाईं। शव की हालत काफी खराब होने के कारण परिजनों और रिश्तेदारों को लगा कि यह रवि ही है। परिवार ने शव का दावा किया और 13 अगस्त को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद 15 अगस्त को रवि की आत्मिक शांति के लिए भोग भी डाल दिया गया।
मामले में असली मोड़ तब आया जब 2 सितंबर को परिवार को केंद्रीय जेल कपूरथला के एक कर्मचारी का फोन आया। फोन पर बताया गया कि रवि कुमार नाम का एक युवक जेल में बंद है, जिसे करीब एक महीना पहले जालंधर पुलिस ने आवारागर्दी के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह खबर सुनते ही पहले तो परिवार के होश उड़ गए, लेकिन अगले ही दिन जब वे जेल पहुंचे और रवि को अपने सामने जिंदा देखा, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कपूरथला
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


