शहीद भगत सिंह यूथ फ्रंट के अध्यक्ष हरीश मिश्र ने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी ने चुनाव के दौरान 56 इंच के सीने की बात की थी। अब कहा गया उनका 56 इंच का सीना। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमारे सैनिकों पर हमला करके उन्हें खत्म कर रहा है और पीएम चुप बैठे हैं। चुनाव जीतने के लिए तो उन्होंने खूब बयानबाजी की, अब पीएम बनने के बाद कुछ नहीं कर रहे हैं। विपक्ष में होने के दौरान भाजपा सीमा पर आतंकी हमले को बंद करने के लिए सरकार का विरोध करती थी। आज वह खुद सत्ता में हैं, तो क्या कर रही है।