Advertisement
सोनिया गांधी की किताब का पन्ना फाड़ना और जलाना आतंकी मानसिकता: अजय राय

आजम खान की रिहाई पर कांग्रेस नेता ने उनका स्वागत किया। अजय राय ने कहा कि आजम खान सर्वमान्य नेता हैं और उन्होंने समाज और प्रदेश के लिए काफी काम किया है। उनकी रिहाई पर वे सभी उनका सम्मान और अभिनंदन करते हैं।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के 'अयोध्या हुई हमारी, अब बारी मथुरा की' बयान पर अजय राय ने भाजपा की राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हारने के बाद एमएलसी बनकर उपमुख्यमंत्री बने हैं। अजय राय ने कहा कि भाजपा का काम हिंदू-मुस्लिम मुद्दों को उठाकर जनता का ध्यान भटकाना है। अयोध्या में चुनाव हारने और वाराणसी में कथित गड़बड़ी के आरोपों के बावजूद भाजपा अब मथुरा का मुद्दा उठा रही है।
अजय राय ने कहा कि जनता अब बेरोजगारी, रोजगार, कानून-व्यवस्था और प्रदेश में हो रहे अत्याचार और अन्याय जैसे मुद्दों पर बात करना चाहती है। आगामी चुनाव में जनता इन्हीं सवालों के आधार पर अपना मत देगी।
अखिलेश यादव को श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण के लिए कारसेवा में शामिल होने के केशव मौर्य के न्योते पर भी अजय राय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि धर्म और धार्मिक कार्यों में सभी लोग आगे बढ़कर हिस्सा लेते हैं, लेकिन भाजपा को पहले वाराणसी में मंदिरों से जुड़े सवालों का जवाब देना चाहिए। काशी विश्वनाथ क्षेत्र में विकास कार्यों के दौरान सैकड़ों मंदिर तोड़े गए। उस समय शंकराचार्य ने भी यह मुद्दा उठाया था। भाजपा धार्मिक मुद्दों को उठाकर अपने एजेंडे को आगे बढ़ाना और जनता का ध्यान वास्तविक समस्याओं से हटाना चाहती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
वाराणसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


