वाराणसी। कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में विरोध के सुर तेज हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। भारत माता मंदिर परिसर में शहीर भगत सिंह यूथ फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने मोदी के फोटो के सामने चूड़ी, बिंदी और नेलपालिश भेंट किया। इस दौरान लोगों ने मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि अब कहां गया 56 इंच का सीना।