Advertisement
देव दीपावली पर काशी में जलेंगे 11 लाख दीप, तीन दिन तक होगी गंगा आरती: हिमांशु नागपाल

हिमांशु नागपाल ने बताया कि लाइट एंड साउंड शो में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की धार्मिक मान्यताओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर के वध और इसके बाद देवताओं द्वारा गंगा घाटों पर दीपोत्सव मनाने की पौराणिक कथा को दर्शाया जाएगा। इसके साथ ही अन्य धार्मिक प्रसंगों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि श्रद्धालु काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू हो सकें।
वहीं, देव दीपावली पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी विशेष तैयारी की है। गंगा में नावों के सुरक्षित संचालन के लिए दोनों ओर लेन सिस्टम बनाने की योजना है, ताकि नाविक निर्धारित व्यवस्था के तहत नावों का संचालन कर सकें। इसके अलावा नाविकों के साथ बैठक कर उन्हें सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।
बैठकों में नावों पर निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाने, लाइफ जैकेट पहनने, नशे की हालत में नाव नहीं चलाने और नाविकों की फिटनेस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही, डीजल से चलने वाली नावों के संचालन पर रोक संबंधी दिशा-निर्देशों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि देव दीपावली का आयोजन भव्य होने के साथ-साथ सुरक्षित भी रहे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
वाराणसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


