Advertisement
बिस्मिल्लाह खान के पैतृक मकान पर विरोधियों के आरोपों को परिवार ने बताया गलत, बोले-उस्ताद का कमरा बनेगा म्यूजियम

विरोधियों के आरोपों पर उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के पोते मोहम्मद सिब्तैन ने कहा, "सरकार कोई जबरदस्ती नहीं कर रही है। यह मकान काफी जर्जर हालत में था। कभी भी कोई हादसा हो सकता था। इसलिए परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर इसके पुनर्निर्माण का फैसला किया है। किसी को कोई आपत्ति नहीं है। प्रशासन की अनुमति के साथ यह कार्य किया जा रहा है।"
उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से भी कोई जबरदस्ती नहीं है। यह मकान लगभग 1920 के आसपास का बना हुआ है और काफी पुराना हो चुका है। इसलिए इसका पुनर्निर्माण किया जा रहा है। सरकार की तरफ से इसक अनुमति मिल चुकी है।
मोहम्मद सिब्तैन ने कहा कि उस्ताद की स्मृति में एक स्मारक और संग्रहालय बनाया जाएगा। साथ ही रहने की व्यवस्था भी होगी। सरकार का कोई दबाव नहीं है। यह हमारा अपना निर्णय है। अपनी श्रद्धा और स्मृति के रूप में हम इसे संग्रहालय के रूप में स्थापित करना चाहते हैं, ताकि उनकी याद हमेशा बनी रहे और आने वाली पीढ़ियां भी उन्हें याद रख सकें।
उन्होंने कहा कि पूरे घर को म्यूजियम नहीं बनाया जा रहा है। उनका जो कमरा था, वह बहुत ज्यादा जर्जर हालत में था। इसलिए उसका पुनर्निर्माण कराया जा रहा है, ताकि उनकी स्मृति सुरक्षित रहे और भविष्य में कोई दिक्कत न हो।
विरोधियों के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से गलत बातें हैं। इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है। हमारे साथ पूरा प्रशासन है और सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त हैं। यह कोई बहुत बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है। कुछ लोग इसे बेवजह मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं जबकि ऐसी कोई बात नहीं है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
वाराणसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


