protect the environment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रर्यावरण की रक्षा के लिए निकाली प्रभातफेरी

khaskhabar.com: शनिवार, 17 दिसम्बर 2016 5:49 PM (IST)
प्रर्यावरण की रक्षा के लिए निकाली प्रभातफेरी
भरतपुर । शनिदेव विकास समिति एवं सुजानगंगा बचाओ समिति के तत्वावधान में पर्यावरण की रक्षा, गौमाता संरक्षण एवं सुजानगंगा की रक्षा का संकल्प लेते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। किला स्थित शनिदेव मन्दिर से प्रारम्भ इस प्रभात फेरी में सन्तों व कई स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। सुजानगंगा की परिक्रमा के दौरान अनेक स्थानों पर सन्तों का स्वागत किया गया। यह प्रभात फेरी स्थानीय किला स्थित शनिदेव मन्दिर से प्रारम्भ होकर ठण्डी सडक़ होते हुए गांधी पार्क, फुलवाडी से किला में वापस शनि मन्दिर पर सम्पन्न हुई प्रभात फेरी का जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया सन्त यात्रा व प्रभात फेरी में लुधावई वाले हनुमान जी मन्दिर के महन्त महामण्डलेश्वर बाबा रामदास व प्रबुद्ध समाज की सक्रिय भागीदारी रही। यात्रा में सुजान गंगा बचाओ समिति के अध्यक्ष गिरधारी तिवारी, श्रीनाथ शर्मा एडवोकेट, शनिदेव मन्दिर विकास समिति से सुभाष व्यास, शिव शंकर बंसल, मोहनलाल भट्टेवाले एवं संत समाज से कौशल किशोर जी, किशनदास जी महाराज एवं प्रताप दास जी महाराज उपस्थित रहे।

[@ चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement