Prisoner die, accused of assault-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैदी ने दम तोड़ा, मारपीट का आरोप

khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 6:35 PM (IST)
कैदी ने दम तोड़ा, मारपीट का आरोप
डूंगरपुर। कैदियों के बीच कथित मारपीट में घायल बंदी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 17 अगस्त को जेल में आपसी कहासुनी पर हुआ जेल में बंद संजय व अब्दुल के बीच झगड़ा हुआ था जिसमे अब्दुल व् उसके कुछ साथियो ने संजय के साथ भी मारपीट कर थी। अब्दुल शाह चोरी के जुर्म में एक महीने की सजा काट रहा था। अब्दुल के घर वालो ने जेल प्रशासन व् कैदी पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। जेल प्रशासन ने कैदी की मौत बीमारी से होना बताया है। बंदी डूंगरपुर सीमलवाडा निवासी था जेल प्रशासन के डिप्टी इकबाल अहमद ने बताया की जेल में कोई मारपीट नहीं हुई थी बल्कि दोनों केदियो में हलकी फुलकी कहासुनी हुई थी। जेल प्रशासन ने कहा की अगर कोई मारपीट हुई है तो इसकी जाँच करायी जायेगी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement