Advertisement
प्रयागराज: कार्तिक मास में दामोदर पूजा का विशेष महत्व, यमुना में पवित्र डुबकी लगाने पहुंच रहे भक्त

इस पर्व के महत्व के बारे में बताते हुए एक अन्य महिला ने कहा कि कार्तिक का महीना अपने आप में बहुत खास है। इसमें स्नान, दान, पूजा-पाठ और दीप दान का बहुत बड़ा महत्व है। तुलसी की पूजा और सेवा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
घाट पर मौजूद एक अन्य महिला श्रद्धालु ने कहा कि कार्तिक महीने में एकादशी और अनंत चतुर्दशी जैसे कई महत्वपूर्ण पर्व आते हैं। इस पूरे महीने लोग यमुना जी में स्नान कर भगवान दामोदर की पूजा आराधना करते हैं और अपने परिवार के मंगल और स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
बलुआघाट पर सुबह से ही महिलाओं की टोली यमुना में आस्था की डुबकी लगाती दिखी। स्नान के बाद घाट पर बैठकर फूल, माला, लोटा और दीये से भगवान दामोदर की विधिवत पूजा की जा रही है। पूजा के बाद महिलाएं समूह में भजन-कीर्तन भी कर रही हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


