khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 8:29 PM (IST)
झालावाड़। जिले के सुनेल थाना क्षेत्र अंतर्गत पास रेवा नदी में बोरे में बंद महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खुशालसिंह के निर्देश में वृताधिकारी वृत भवानीमण्डी के नेतृत्व में सुनिल कुमार थानाधिकारी भवानीमण्डी एवं महेषसिंह थानाधिकारी सुनेल को मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया था। जानकारी के अनुसार मृतका ब्याज पर पैसों का लेनदेन करती थी। करीब आठ माह पूर्व मध्यप्रदेश की मुंशी खां को मृतका ने तीन लाख रूपये ब्याज पर दिए थे। उधार वापस मांगने पर मुंशी खां ने तीन साथियों के साथ मिलकर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी।