Major ACB Trap in Jhalawar: Acting General Manager of Cooperative Consumer Store-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झालावाड़ में एसीबी का बड़ा ट्रैप : सहकारी उपभोक्ता भण्डार का कार्यवाहक महाप्रबंधक मस्तराम मीणा 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026 4:39 PM (IST)
झालावाड़ में एसीबी का बड़ा ट्रैप : सहकारी उपभोक्ता भण्डार का कार्यवाहक महाप्रबंधक मस्तराम मीणा 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
दवा सप्लाई के बकाया चेक पर हस्ताक्षर करने के बदले मांगा था 10 फीसदी कमीशन जयपुर/झालावाड़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) मुख्यालय के निर्देश पर झालावाड़ एसीबी चौकी की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारी समितियां झालावाड़ के निरीक्षक एवं झालावाड़ सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार लिमिटेड के कार्यवाहक महाप्रबंधक (अतिरिक्त कार्यभार) मस्तराम मीणा को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने दवा सप्लाई के बकाया भुगतान के चेक पर हस्ताक्षर करने की एवज में 10 प्रतिशत कमीशन के रूप में रिश्वत की मांग की थी। 15.32 लाख के बकाया भुगतान के चेक पर हस्ताक्षर के लिए मांगा था कमीशन
क्या था पूरा मामला: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने 12 नवंबर 2026 को एसीबी चौकी झालावाड़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, परिवादी की फर्म 'गुरुकृपा मेडिकोज, झालरापाटन' द्वारा झालावाड़ सहकारी उपभोक्ता भण्डार में दवाइयों की सप्लाई की गई थी, जिसका करीब 15.32 लाख रुपये का भुगतान बकाया चल रहा था। इसमें से 9.19 लाख रुपये के चेक पर हस्ताक्षर करने के बदले अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे महाप्रबंधक मस्तराम मीणा रिश्वत की मांग कर रहे थे।
सत्यापन में 10% कमीशन की पुष्टि: शिकायत मिलने पर एसीबी ने 12 नवंबर को गोपनीय सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा बकाया राशि का 10 प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगना पुष्ट हुआ। बातचीत के दौरान आरोपी ने 5.00 लाख रुपये के चेक पर हस्ताक्षर कर बैंक के नाम पत्र सहित परिवादी को सौंप दिया और शेष 4.19 लाख रुपये का चेक एक-दो दिन में जारी करने का आश्वासन दिया। इसके बदले अगले दिन 25,000 रुपये तथा शेष राशि चेक पास होने के बाद देने पर सहमति बनी।
15 हजार रुपये की पहली किस्त लेते ही एसीबी टीम ने दबोचा
ट्रैप की कार्रवाई: शुक्रवार (13 नवंबर) को परिवादी द्वारा 15,000 रुपये की व्यवस्था किए जाने पर एसीबी ने जाल बिछाया। एसीबी कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन तथा एसीबी चौकी झालावाड़ के पुलिस निरीक्षक साजिद खान के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मस्तराम मीणा को परिवादी से 15,000 रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त करते ही रंगे हाथों धर दबोचा।
पूछताछ और अनुसंधान जारी: एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के निर्देशन में आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement