Advertisement
बाबा श्याम के पाटोत्सव पर सजेगा भव्य दरबार, भजन संध्या के साथ होगी पुष्पवर्षा और आतिशबाजी

जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा श्याम का आकर्षक एवं भव्य दरबार सजाया जाएगा। आयोजन को यादगार बनाने के लिए बाबा के दरबार में मनमोहक पुष्पवर्षा, सुगंधित इत्रवर्षा एवं आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी। फूलों की खुशबू, रंग-बिरंगी रोशनी और बाबा श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक कुशाल राठौर, मनीष अवाना, हंसराज सोनी, भरत बना एवं मनोज भैया अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे। भजन संध्या में श्याम प्रेमी भक्ति रस में सराबोर होकर भजनों पर झूमते नजर आएंगे। जन्मोत्सव के विशेष अवसर पर रात्रि 11 बजे बाबा श्याम के जन्मोत्सव का विशेष उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान केक कटिंग एवं बाबा के जयकारों के साथ श्याम भक्त जन्मोत्सव की खुशियां साझा करेंगे।
आयोजन समिति बंशीवाला श्री श्याम मंदिर विकास समिति, झालरापाटन की ओर से समस्त श्याम भक्तों को सपरिवार पधारकर इस पावन उत्सव का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि झालावाड़ जिले में बाबा श्याम के भव्य मंदिर का निर्माण जनसहयोग से वृद्धाश्रम परिसर में करवाया जा रहा है। मंदिर निर्माण कार्य में समिति के सदस्यों एवं शहरवासियों द्वारा तन-मन-धन से सहयोग किया जा रहा है। समिति ने समस्त श्याम प्रेमियों से मंदिर निर्माण एवं विकास कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील भी की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झालावाड़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


