pm narnedra Modi birthday serve patients-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मरीजों की सेवा

khaskhabar.com: शनिवार, 17 सितम्बर 2016 2:06 PM (IST)
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मरीजों की सेवा
करनाल । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भाजपा द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया । इस मौके पर नीलोखेड़ी से विधायक और भाजपा के जिलाध्यक्ष भगवानदास कबीरपंथी ने नीलोखेड़ी अस्पताल में सुबह आठ बजे पहुंच फल वितरित कर सेवा दिवस मनाने की शुरुआत की। अस्पताल में पहुंचने पर विधायक कबीरपंथी ने मरीजों का हाल जाना और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया । साथ ही विधायक ने नवजात बच्ची को जेब से पांच सौ रूपए शगुन भी दिए। और कहा कि बेटियों को बोझ ना समझे और केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ उठाएं। इस मौके पर महिला मोर्चा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में संस्थाओं को जागरूक किया गया और युवा मोर्चा द्वारा कॉलेजों के बाहर बूथ लगाकर नरेंद्र मोदी एप के बारे में जानकारी दी गईं है जिससे युवा सीधा प्रधानमंत्री से जुड़ सके। इस मौके पर जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, मंडल अध्यक्ष दीपक बंसल, मंडल महामंत्री चमेल सिंह, महिंदर बाकीपुर, प्रेम मुंजाल, सरपंच शामगढ़ रामपाल, रोहित आनंद, सुरजीत सिंह, सतबीर रायपुर, जॉनी पुज्म, शमशेर बढ़थल, बलविंदर सिंह गोराया, पवन कुमार रोहिल्ला आदि प्रमुख भाजपा नेता , नीलोखेड़ी सरकारी अस्पताल का स्टाफ और भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement