pm modi will make rich to poor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘पीएम मोदी अमीरों को बनाएंगे गरीब’

khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 3:19 PM (IST)
‘पीएम मोदी अमीरों को बनाएंगे गरीब’
भिवानी। पूर्व सैनिक रामकिशन के सुसाईड के बाद अभी तक सियासत जारी है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अपनी ही सरकार के मंत्री एवं पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि रामकिशन का बेटा जसवंत कांग्रेस में नहीं बल्कि उनकी आरपीआई का ब्लॉक प्रधान है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गरीबों को अमीर बनाने के लिए अमीरों को गरीब बनाना चाहते हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले शनिवार को पूर्व सैनिक रामकिशन के घर उनके निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। उन्होंने रामकिशन के बलिदान पर दुख जताया और कहा कि सरकार वन रैंक-वन पेंशन का पूर्ण रूप से लागू करने के लिए गंभीर है। अठावले ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरह उनका विभाग भी रामकिशन के एक बेटे को सरकारी नौकरी देगा। रामदास ने देश में जातिवाद खत्म करने के लिए सभी जातियों को आरक्षण देने व अंतराजातीय विवाह को बढावा देने की वकालत की। यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज... यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement