डूंगरपुर। प्रदेश में नर्सेज के 6 हजार 8 सौ 22 पदों को समाप्त करने को लेकर नर्सेज कर्मियों ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान नर्सिंगकर्मियों ने पद समाप्ति के आदेशों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। साथ ही कहा कि यदि 15 दिन में ये आदेश वापस नहीं लिया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। साथ ही उन्होंने 13 अक्टूबर को दो घंटे पैन डाउन हड़ताल करने और 19 अक्टूबर से बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। प्रदर्शन के दौरान जिला अस्पताल के सुभाष रोत, महावीर जैन, सतीश जैन, आशीष श्रीमाल और विमल भगोरा सहित कई नर्सिंगकर्मी मौजूद रहे....