people protest outside mni sectarait-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लघु सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 7:51 PM (IST)
लघु सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन
करनाल। अवैध कालोनी के बाशिदों ने सडक़ों पर उतरकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। सैंकड़ों की संख्या में कालोनी के लोगों ने लघु सचिवालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों की मांग है कि सरकार ने चुनावों से पहले अवैध कालोनियों को वैध करने का वायदा किया था, जो कि अभी तक पूरा नहीं किया गया। इस दौरान कालोनी के लोगों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अवैध कालोनियों को नियमित करने की मांग की। लघु सचिवालय में पहुंचे ये लोग शहर की करीब पचास अवैध कालोनियों के बाशिंदे हैं। इनकी मांग है कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले अपने घोषणा पत्र में अवैध कालोनियों को नियमित करने का वायदा किया था, जो कि अब पूरा नहीं किया जा रहा है। कालोनी के लोगों को कहना है कि कालोनियों नियमित नहीं होने के कारण उन्हें मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा है, जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement