Pathankot: Three suspects came via Ravi river, police search operation continues-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 9, 2026 1:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पठानकोट : रावी नदी के रास्ते आए तीन संदिग्ध, पुलिस का सर्च अभियान जारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 अप्रैल 2025 6:43 PM (IST)
पठानकोट : रावी नदी के रास्ते आए तीन संदिग्ध, पुलिस का सर्च अभियान जारी
पठानकोट। पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। बुधवार शाम सुजानपुर के गांव मट्टी के पास रावी नदी में नहा रहे कुछ स्थानीय लोगों ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखा, जो जम्मू की ओर से नहीं पार कर पंजाब में दाखिल हो रहे थे। उनके पास एक बैग था और वे मुख्य सड़क का रास्ता पूछ रहे थे। स्थानीय लोगों को उन पर शक हुआ और उन्होंने तुरंत पठानकोट पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और बुधवार रात से ही इलाके में बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के साथ-साथ कमांडो दस्तों को भी तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इतना ही नहीं, ड्रोन के जरिए भी इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त फोर्स मंगवाई गई है। साथ ही, रंजीत सागर डैम की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पठानकोट जिला पहले भी संवेदनशील मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा है। हाल ही में भोआ क्षेत्र में भी संदिग्ध देखे जाने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था।
इस पूरे मामले पर थाना शाहपुरकंडी के थाना प्रभारी तजिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध जम्मू से रावी नदी पार कर पंजाब में दाखिल हुए हैं। एसएसपी पठानकोट के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की कोशिश है कि अगर ये लोग किसी तरह की साजिश रच रहे हैं, तो उन्हें समय रहते पकड़ा जाए।
बता दें कि अब तक इन संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। पुलिस प्रशासन लोगों से भी अपील कर रहा है कि अगर वे किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement