Panchayati Raj General Elections 2026: Voting Held for Zila Parishad and Panchayat Samiti Members in the First Phase-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंचायती राज आम चुनाव 2026 : प्रथम चरण में जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए हुआ मतदान

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 5:36 PM (IST)
पंचायती राज आम चुनाव 2026 : प्रथम चरण में जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए हुआ मतदान
डूंगरपुर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के प्रथम चरण में डूंगरपुर जिले में गुरूवार को हुए जिला परिषद् सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य के मतदान में युवा, वृद्ध, दिव्यांग, महिलाओं सहित समस्त मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया। प्रातः सात बजे से शुरू मतदान में दिन चढ़ने के साथ मतदाताओं की कतारें बढ़ती गई। जिला प्रषासन द्वारा सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई वहीं दिव्यांगजन, वृद्ध के लिए भी मतदान बूथों पर वालिटियर्स के साथ व्हील चेयर का भी इंतजाम किया गया। डूंगरपुर जिला में पंचायती राज आम चुनाव 2026 के निर्धारित कार्यकम के अनुसार दो चरणों में आयोजित होने वाले पंचायती राज आम चुनाव के प्रथम चरण में दिनांक 22 अक्टूबर 2026, गुरूवार को सात पंचायत समिति सागवाड़ा, पाड़वा, गलियाकोट, चिखली, झौंथरी, भंडारी एवं सीमलवाड़ा में जिला परिषद् सदस्य हेतु कुल 20 वार्ड (वार्ड संख्या 7 से 26 तक) तथा पंचायत समिति सदस्य कुल 119 वार्ड के लिए मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
मध्याह्न तीन बजे तक 50.89 प्रतिषत हुआ मतदान:
अल सुबह प्रातः सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई । दिन चढ़ने के साथ मतदाताओं के मतदान बूथों पर पहुंचने के बाद कतारें बढ़ती गई। प्रातः 10 बजे पंचायत समिति भंडारी में 14.10 प्रतिषत, चिखली में 13.32, गलियाकोट में 14.78, झौंथरी 10.77, पाड़वा 10.94, सागवाड़ा 09.22 एवं पंचायत समिति ेेेसीमलवाड़ा 14.71 प्रतिषत के साथ कुल 12.10 प्रतिषत मतदान दर्ज किया गया।
इसी प्रकार दोपहर एक बजे पंचायत समिति भंडारी में 30.56 प्रतिषत, चिखली में 34.98, गलियाकोट में 31.83, झौंथरी में 26.57, पाड़वा में 27.49, सागवाड़ा में 22.72 एवं पंचायत समिति सीमलवाड़ा में 29.90 प्रतिषत के साथ कुल 28.22 प्रतिषत मतदान दर्ज किया गया।
इसी प्रकार मध्याह्न तीन बजे पंचायत समिति भंडारी में 51.65 प्रतिषत, चिखली में 53.19, गलियाकोट में.48.96, झौंथरी में 44.81, पाड़वा में 42.36, सागवाड़ा में 37.50 एवं पंचायत समिति सीमलवाड़ा में 50.89 प्रतिषत के साथ समाचार लिखे जाने तक कुल 45.73 प्रतिषत मतदान दर्ज किया गया। मतदान सायं 6 बजे तक लगातार जारी है ।
पहली बार मतदान को लेकर युवाओं में उत्साह:
प्रथम बार मतदान करने मतदान केन्द्र पहुंची युवा मतदाता भूमिका पंचाल, सिद्धि सेवक, मान्या जोषी, विषाखा सेवक, लाभांष पण्ड्या, भूमि पाटीदार, भूमिका पाटीदार ने उत्साह के साथ मतदान किया। उन्होंने बताया कि पहली बार मत का उपयोग कर उन्हें लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई है और इस बात को लेकर वे बहुत खुष है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं को मतदान अवष्य करना चाहिये।
उम्र नहीं बनी बाधा:
मतदान को लेकर वृद्धजन में भी खासा उत्साह देखा गया। नब्बे वर्षीय लक्ष्मी पंचाल, नब्बे वर्षीय दलपत सिंह चौहान, पिच्चासी वर्षीय मगनलाल पाटीदार, अस्सी वर्षीय किषोर सिंह, ेइकहत्तर वर्षीय नाती रोत, छिहत्तर वर्षीय मीर बाई कोदरिया, पिच्चहत्तर वर्षीय अमरी देवी जैसी अनेक वृद्धजन को उम्र की बाधा भी ना रोक सकी और उन्होंने मतदान में उत्साह से अपने मताधिकार का उपयोग किया।
सुरक्षा के रहें पुख्ता प्रबंध:
जिला प्रषासन द्वारा सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये। सभी बूथों पर पुलिस के जवान मुस्तैदी से तैनात रहें । इसके साथ ही प्रषासन-पुलिस विभाग की पहल ‘आप कैमेरे की नज़र में है’ के बैनर के साथ मतदान केन्द्रों पर विडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई । इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर तथा वोलिंटियर्स की भी व्यवस्था की गई।
महिलाओं में मतदान के प्रति उत्साह:
मतदान केन्द्रों पर महिलाओं में मतदान के प्रति विषेष उत्साह देखा गया। बूथों पर महिला मतदाताओं की लम्बी कतारें देखी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement