Palwal development works launched by Deepak Mangla-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पलवल में विकास कार्यों का दीपक मंगला ने किया शुभारंभ

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 5:18 PM (IST)
पलवल में विकास कार्यों का दीपक मंगला ने किया शुभारंभ
पलवल। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने आज नगर परिषद के वार्ड नम्बर-18 राधा कॉलोनी, वार्ड नम्बर-04 कैलाश नगर, वार्ड नम्बर-08 हरी नगर,वार्ड नम्बर -02 फजलपुर, वार्ड नम्बर-06, वार्ड नम्बर-07, वार्ड नम्बर 03 में लगभग 70 लाख रूपए की लागत से इंटर लॉकिंग टाईल्स द्वारा बनाई जाने वाली विभिन्न 07 गलियों के निर्माण कार्यों का नारियल फोडकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर दीपक मंगला ने कहा कि पलवल जिला में प्राथमिकता के तौर पर विकास कार्य करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पलवल जिला में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। एक-एक करके सभी विकास कार्य पूरे किए जाएंगे। गलियों के निर्माण कार्य के दौरान गलियों में पानी निकासी की उचित व्यवस्था, सीवरेज लाइन डालने, पीने के स्वच्छ पानी की लाईन बिछाने के साथ साथ गलियों में बिजली के खंबे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के वार्ड नंबर 18,04,08,02,06,07 व 03 की गलियों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया है। यह निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, अधिवक्ता अविनाश शर्मा, पवन भड़ाना, रन्नू भड़ाना, सुरेन्द्र सिंगला, देवेंन्द्र दिक्षित, जवाहर लाल, शिवओम भार्गव, कमल तेवतिया, भूपेन्द्र माहोर तथा पालिका अभियंता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने? यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement