Pakistani hackers hack website-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेएनवीयू वेबसाइट को पाकिस्तानी हैकर्स ने किया हैक

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 अगस्त 2016 2:21 PM (IST)
जेएनवीयू वेबसाइट को पाकिस्तानी हैकर्स ने किया हैक
जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर की वेबसाइट को पाकिस्तानी हैकर ने हैक कर लिया । हैकर ने साइट को हैक कर उस पर लिखा हैक बाई कश्मीरी चिताह- फैजल 1337 पाकिस्तान जिंदाबाद। जैसे ही वेब साइट के हैक होने की जानकारी मिली जेएनवीयू प्रशासन ने साइट को अपने कब्जे में लेकर उसे दुरस्त कर लिया । पूरे मामले में आईटी सेक्शन ने फैजल के नापाक इरादों पर ब्रेक लगा दिया । जेएनवीयू प्रशासन मामले को लिखित में जोधपुर पुलिस को सौंपने जा रहा है ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement