करनाल। मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। जहां एक ओर सरकार पूरे प्रदेश में एक समान विकास के ध्येय को लेकर आगे बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने विकास कार्यों में होने वाले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का भी काम किया है। ये बात ओएसडी ने मंगलवार को स्थानीय कैम्प ऑफिस में जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याएं सुनने उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए कही।
यह भी पढ़े :देश-दुनिया में बनेगी रावली टाडगढ़ वन्य जीव अभयारण्य की पहचान यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...