फ़ैजाबाद। एसएसपी अनन्तदेव ने जिले में 4 प्रभारी निरीक्षक सहित एक उप निरीक्षक एसओ को बदल दिया। आसन्न आदर्श आचार संहिता को देखते हुए अभी और फेरबदल हो सकता है। एसएसपी ने कैंट कोतवाल राकेश कुमार सिंह को डीसीआरबी प्रभारी और डीसीआरबी में तैनात अमर सिंह को कैंट, रुदौली कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह को हटा कर पटरंगा तो रुदौली में ऋषिकेश यादव, पटरंगा के एसओ रामचन्द्र सरोज को हटा कर क्राइम ब्रांच एवं बीकापुर सीओ विक्रम सिंह को राम जन्म भूमि, राजेंद्र सिंह यादव पुलिस लाइन से सीओ परिसर, सीओ यातायात राजू कुमार को बीकापुर का सीओ, नगर सीओ एके उपाध्याय को मिल्कीपुर सीओ, मिल्कीपुर के आईपीएस विक्रांत वीर को सीओ सिटी और यातायात बनाया गया है।
[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]