Advertisement
सपा नेताओं ने 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनने का किया दावा

सपा नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के मामले पर अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान के खिलाफ की गई कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण है। उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है और कथित तौर पर झूठे तथ्यों के आधार पर मामलों में फंसाकर जेल भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ऐसी कार्रवाई का राजनीतिक खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। जनता इन घटनाओं को देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।
अवधेश प्रसाद ने 2027 के विधानसभा चुनाव को सामान्य चुनाव मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय की रक्षा का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को मजबूत करने के लिए लड़ा जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। आरक्षण पर हो रहे कथित हमले भी चिंता का विषय हैं।
किसानों की समस्याओं को उठाते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि गेहूं की बुवाई के समय किसानों को खाद की एक बोरी के लिए भी भटकना पड़ रहा है। वहीं, धान खरीद केंद्रों पर सरकारी खरीद बेहद कम हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा भी रोजगार और भविष्य को लेकर परेशान है। सपा सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार इन समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ढोंग करने वाले लोगों को बाबा कहना अन्य संतों का अपमान है।
आशुतोष वर्मा ने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को बुलाकर कथा आयोजित कराने के पीछे राजनीतिक एजेंडा होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता धार्मिक आयोजनों का इस्तेमाल ध्रुवीकरण की राजनीति के लिए कर रहे हैं। उनके अनुसार, धर्म के नाम पर समाज में नफरत फैलाने वाली बयानबाजी खतरनाक है।
आशुतोष वर्मा ने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को बुलाकर कथा आयोजित कराने के पीछे राजनीतिक एजेंडा होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता धार्मिक आयोजनों का इस्तेमाल ध्रुवीकरण की राजनीति के लिए कर रहे हैं। उनके अनुसार, धर्म के नाम पर समाज में नफरत फैलाने वाली बयानबाजी खतरनाक है।
सपा कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव को सुदर्शन चक्र थामे हुए दिखाने वाले पोस्टर पर भी आशुतोष वर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह पोस्टर पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह और सपा को सत्ता में लाने की उनकी इच्छा को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी सत्ता में आकर अपने सुदर्शन चक्र से प्रदेश के कुशासन का अंत करे। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव की इस लहर के साथ खड़ी है।
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सपा नेता आजम खान को राहत दिए जाने पर, समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा कि एक ऐसा सरकार प्रमुख, जो मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी ही पुलिस और न्यायपालिका पर भरोसा नहीं करता और अपने ही मामले वापस ले लेता है। मुख्यमंत्री रहते हुए, उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा करना चाहिए था और मुकदमे को आगे बढ़ने देना चाहिए था। उन्हें पता था कि वे दोषी करार दिए जाएंगे। दूसरी ओर, एक 80 साल के बुजुर्ग व्यक्ति को जेल से बाहर आने के बाद भी अभी तक मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अयोध्या
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


