नूहं। नोटबंदी के आदेश को लेकर एक माह गुजर जाने के बाद भी मेवात की बैंकों में कैश की समस्या हल होने के बजाए और विकराल रूप लेती जा रही है। बैक से लेकर ए टी एमों में कैश लेने के लिए लोग खाक छान रहे है। लोगों को नकदी देने की मांग के अनुसार बैंको के खजाने खाली है। लोगों के सामने अपने परिवार के लिए बिना पैसे के दो जून की रोटी प्राप्त करना कठिन काम बन गया है। अपमान सहने के बाद भी कई दिनों से बैंको से पैसा नहीं निकल पाया है। जिले में दो दर्जन बैंको में हर दिन ग्रामीण यह सोच कर लाईन में लग रहे है कि शायद आज उसे घर के खर्च के अनुसार उसके खाते में जमा पैसा मिल जाएगा। लेकिन बैकों में कैश कम होने के कारण हर दिन ग्रामीणों को निराशा हाथ लग रही है।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज