one man dead from current in kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका1

khaskhabar.com: रविवार, 11 सितम्बर 2016 2:11 PM (IST)
करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका1
कोटा। अन्नतपुरा थाना ईलाके में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत होने के मामले में रविवार को मृतक युवक इरफान के परिजन मोर्चेरी के बाहर पहुंचे ओर युवक की हत्या की हत्या की आशंका जताई। परिजनों का कहना है की इरफान को उसका ठेकेदार काफी परेशान करता था साथ ही उसको पगार देने में भी आनाकानी कर रहा था। जिसकी शिकायत भी इरफान ने कई बार अपने परिजनो से की। वहीं परिजनो ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसे गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। गौरतलब है शनिवार को इरफान बस की छत पर काम कर रहा था अचानक वो हाईवोल्टेज लाईन की चपेट में आने से गंभीर झुलस गया। जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement