रुपनगर। नंगल। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरे ट्रक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक से 440 पेटी अवैध शराब की जब्त की है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के बाद नाकाबंदी करते हुए ट्रक को रुकवाकर जांच की गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। वहीं पुलिस ने एक कार से भी अवैध रुप से ले जाते एक पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने कार से एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।