Advertisement
नांगल: जंगली जानवर का शिकार करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

26 दिसंबर को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जंगली जीव सुरक्षा विभाग की टीम को सूचना मिली कि एनएफएल अस्पताल के पीछे एक जंगली जानवर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो पाया कि मादा सांभर बुरी तरह घायल थी और उसकी मौत हो चुकी थी।
वन विभाग की टीम और अधिकारियों ने पाया कि सांभर बारूदी गोला खाने से घायल हुई थी। उसका मुंह बुरी तरह जख्मी था और मुंह का अधिकतर हिस्सा खत्म हो चुका था। इस मामले की जांच के दौरान ओमप्रकाश नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया और उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन के लिए हिरासत में भेज दिया है।
जंगली जीव सुरक्षा विभाग के रेंज अधिकारी राजदविंद्र सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गिरफ्तार ओमप्रकाश से शिकार में प्रयोग की जाने वाली चीजें जैसे दो बारूदी गोले, शिकार को काटने वाले छुरे व दरांती और मरे जानवर के जबड़े इत्यादि सामान बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पकड़े जाने के बाद आरोपी यही कहता है कि उसने कोई अपराध नहीं किया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रूपनगर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


