अजमेर। अजमेर रेलवे स्टेशन इन दिनों पुराने नोटों का ट्रांजेक्शन पोइंट बन चुका है और जीआरपी नोटबंदी के बाद अब तक करीब एक करोड़ हुए जब्त कर चुकी है। रविवार को भी जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए बारह लाख रुपए जब्त कर लिए। तस्करी की आशंका के चलते शुरू हुए सर्च आॅपरेशन के दौरान पुलिस ने अजमेर दादर एक्सप्रेस की चैकिंग में एक संदिग्ध युवक के पास से एक हजार और पांच सौ के 12 लाख रुपए बरामद किए गए। सीकर का रहने वाला आरोपी गगनदीप इस रकम को लेकर मुंबई से खींवसर जा रहा था। जहां भट्टों में काम करने वाले मजदूरों को ये रकम बांटी जानी थी। फिलहाल पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?