अजमेर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेशव्यापी आह्वान पर नर्सिंगकर्मियों ने गुरुवार को जेएलएन अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर गेट मीटिंग कर दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया। नर्सिंगकर्मियों ने बताया कि नर्सेज की कई मांगें सरकार के पास लम्बित हैं। सरकार पर दबाव बनाने के लिए प्रदेशव्यापी आह्वान पर अजमेर में भी 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया। नर्सिंगकर्मियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर जेएलएन अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष अमर चंद ने बताया कि जल्द ही हमारी मांगों पर विचार नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।