Notes on opposing action on opposition possible, Tarun-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटों का विरोध करने पर विपक्ष पर कार्रवाई संभव-तरूण

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2016 5:56 PM (IST)
नोटों का विरोध करने पर विपक्ष पर कार्रवाई संभव-तरूण
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ ने कहा कि यदि समय रहते भारत के विपक्षी दलो कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, माकपा के सीता राम येचुरी जैसे नेताओ द्वारा 500 व 1000 के पुराने नोटो की नोटबन्दी के मसले पर देश की ईमानदार जनता को भडक़ाने की नीति से बाज आये नही तो उपरोक्त नेताओ को संविधान के मुताबिक कानूनी कारवाई का सामना करना पड़ सकता है। चुघ ने कहा कि इन नेताओ की पंजाब, गोवा, यूपी के चुनावो के लिए एकत्र भारी नकद धनराशि के व्यर्थ हो जाने की हताशा को भारत की जनता समझती है। राहुल गांधी व अरविन्द केजरीवाल ने यह कह कर कि नोट बदलने के फैसले को अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने वापस नही लिया तो देश मे कानून व्यवस्था बिगडऩे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, ऐसा कहकर उपरो1त नेताओ ने बेईमानी की सभी हदें पार कर ली है। यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद
यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement